पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय ने खत्‍म किया तुर्किए के विश्‍वविद्यालय से एमओयू

० आशा पटेल ० 
जयपुर | हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) ने अकादमिक आदान-प्रदान के लिए तुर्किए की अफ्योन कोकाटेपे यूनिवर्सिटी के साथ किए गए एमओयू को रद्द कर दिया है। यह करार एचजेयू और अफ्योन कोकाटेपे यूनिवर्सिटी तुर्किए के बीच 22 जून 2024 को हुआ था। सीमापार आतंकवाद और पहलगांव हमले के बाद टकराव में तुर्किए का पाकिस्‍तान को अंधसमर्थन से देश में गहरी नाराजगी और आक्रोश है। तुर्किए के भारत विरोधी रुख के कारण उसके बहिष्‍कार के रूप में जेएनयू सहित देश के कई प्रमुख विश्‍वविद्यालयों ने तुर्किग के अकादमिक संस्‍थानों से अपना संबंध तोड़ लिया है। 
भारतीय विश्‍वविद्यालय संघ ने भी देश के सभी विश्‍वविद्यालयों से इस तरह की अपील की थी।
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुधि राजीव ने कहा, ‘तुर्किए के भारत विरोधी रुख के कारण राष्‍ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए यह कदम उठाया जाना जरूरी था। हमने अफ्योन कोकाटेपे यूनिवर्सिटी तुर्किए को अवगत करवा दिया है कि 2024 को हुआ एमओयू तुरंत प्रभाव से निलंबित समझा जाए और समझौते के मुताबिक तीन महीने बाद यह एमओयू स्‍वत ही रद्द हो जाएगा।’

विश्‍वविद्यालय के समन्‍वयक, अकादमिक एवं प्रशासनिक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने कहा, ‘एमओयू दोनों विश्‍वविद्यालयों के बीच अकादमिक आदान-प्रदान के लिए किया गया था। तुर्किए अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों पर लगातार भारत विरोधी रुख अपनाता रहा है। पहलगांव हमले के भारत-पाक टकराव में पाकिस्‍तान का साथ देकर तुर्किए ने सभी सीमाएं पार कर दीं। ऐसे में तुर्किए के किसी भी संस्‍थान के साथ संबंध देशहित में उचित नहीं है।’

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड