ब्लू अमोनिया ऊर्जा रिकवरी को बढ़ाने के लिए हीट एक्सचेंजर की आपूर्ति कर रही है

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के प्रोसेस इक्विपमेंट व्यवसाय ने मध्य-पूर्व में दुनिया की सबसे बड़ी ब्लू अमोनिया उत्पादन इकाइयों में से एक को बड़े एक्सचेंजर की आपूर्ति की। स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में योगदान करते हुए, यह आपूर्ति उच्च गुणवत्ता वाले प्रोसेस उपकरण (इक्विपमेंट) के विनिर्माण में कंपनी की क्षमता का विस्तार करती है और वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की प्रक्रिया में उनकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है। वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा और डीकार्बनाइजेशन (विकार्बनीकरण) पर बढ़ते ज़ोर के बीच, कंपनी ने हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादन में विशेष उपकरणों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं को रणनीतिक रूप से अनुकूल बनाया है।
गोदरेज एंटरप्राइजेज के एक अंग, प्रोसेस इक्विपमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यवसाय प्रमुख, हुसैन शरियार ने कहा, "यह परियोजना प्रोसेस इक्विपमेंट व्यवसाय के लिहाज़ से एक और उपलब्धि है और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के लिए वैश्विक संक्रमण का समर्थन करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। हमारी उन्नत इंजीनियरिंग क्षमताओं और विनिर्माण उत्कृष्टता ने हमें दुनिया भर में जटिल ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरणों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है।"

व्यवसाय ने चार उच्च दबाव वाले एक्सचेंजर और एक उच्च दबाव वाले सेपरेटर सहित लो अलॉय वाले स्टील मेटालर्जी के साथ उपकरण, एक ब्लू अमोनिया संयंत्र को वितरित किए। एक्सचेंजर का वज़न लगभग 250 टन है जबकि दो एक्सचेंजर की लंबाई लगभग 26 मीटर है। इन उपकरणों को उच्च तापमान और दबाव पर चलाने करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे अधिकतम ऊर्जा रिकवरी और प्रक्रिया के लिहाज़ से दक्षता सुनिश्चित होती है।

इस व्यवसाय ने पहले मध्य पूर्व में सबसे बड़ी वाणिज्यिक-पैमाने की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन इकाइयों में से एक के लिए हीट एक्सचेंजर के साथ ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में योगदान दिया था। फिलहाल यह व्यवसाय अमेरिका में ब्लू हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए ऑर्डर भी निष्पादित कर रहा है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा परितंत्र में इसके वैश्विक पदचिह्न का और विस्तार हो रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड