अभिकल्प द्वारा आत्महत्या जैसे गंभीर विषय पर आधारित नाटक "लव यू मॉम" का मंचन

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली। दिल्ली की नाट्य संस्था अभिकल्प द्वारा लव यू मॉम का मंचन दिल्ली के सी एस ओ आई सभागार (सेवानिवृत्त उच्च सरकारी अधिकारी क्लब) में हुआ। यह नाटक आत्महत्या जैसी गंभीर विषय पर आधारित था। वास्तव में, सामाजिक और पारिवारिक अकेलापन लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि कोई उसे प्यार नहीं करता और यहीं से दिमागी उथल पुथल उसे आत्महत्या के लिए उकसाती है इन पलों में उसे कोई मिल जाए और उसके दिमागी फितूर को दूर कर उसे वास्तविकता के धरातल पर लाए तो निश्चित रूप से आत्महत्या को सोचने वालों की सोच को बदला जा सकता है।
यही कुछ इस नाटक में दर्शाया गया है जहां नायिका यह सोचकर कि उसकी मां के अलावा कोई उसे प्यार नहीं करता और मां की मृत्यु के बाद उसकी यह सोच और प्रबल होती है और वह आत्महत्या करने का प्रयास करती है। नायक न केवल नायिका को बचाता है बल्कि उसके विचारों को भी बदलने में कामयाब होता है। रानी भंभानी, डा मोहन कुमार मनोज हैरी, शम्मी, अर्चना कुमारी, बाबू भाई तथा नवोदित अदाकारा हिमाक्शी ने अपने सशक्त अभिनय से नाटक की सफलता में अपना योगदान दिया। 
यह नाटक दर्शकों को भाव विभोर करने में पूरी तरह से सफल रहा। जहां दर्शक नायिका के दुखी होने विचलित हुए वहीं उसके आत्महत्या की कशिश नाकाम होने पर राहत के भाव को भी महसूस किया। नाटक के लेखक राजेश आहुजा है। पार्श्व कलाकार राजेश शर्मा, राहुल राय और कमल है। नाटक के निर्देशन दीपक गुरनानी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास