सर्वाइकल,ओवेरियन एवं यूट्स कैंसर रोगी का मां बनना है संभव=डॉ अपूर्वा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 31 वर्षीय सर्वाइकल कैंसर रोगी की सफल फर्टिलिटी स्पेयरिंग सर्जरी की गई। सर्जरी के जरिए ना सिर्फ कैंसर को निकाला बल्कि ओवरी का स्थान परिवर्तन करके महिला की मां बनने की संभावना को भी सुरक्षित किया गया। यह सर्जरी गायनी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अपूर्वा टॉक एवं उनकी टीम की ओर से की गई। डॉ अपूर्वा ने बताया कि हमारी कोशिश रहती है कि कैंसर का इलाज केवल बीमारी से लड़ना ही नहीं, बल्कि महिला की संपूर्ण ज़िंदगी की गुणवत्ता को बेहतर बनाना हो। फर्टिलिटी स्पेयरिंग सर्जरी एक उम्मीद है उन युवतियों के लिए जो माँ बनने का सपना नहीं छोड़ना चाहतीं।

आज के समय में युवतियों में भी कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं, खासकर गायनेकोलॉजिकल कैंसर (जैसे सर्वाइकल, ओवेरियन, यूट्स कैंसर)। अक्सर कैंसर का इलाज महिलाओं की प्रजनन क्षमता को खत्म कर देता है, जिससे वे माँ नहीं बन पातीं। लेकिन अब उपचार की पद्वतियों में बहुत बदलाव आ गया है। फर्टिलिटी स्पेयरिंग सर्जरी एक आधुनिक और संवेदनशील तकनीक, जो युवा महिलाओं को कैंसर के इलाज के साथ-साथ भविष्य में माँ बनने का अवसर भी देती है।

फर्टिलिटी स्पेयरिंग सर्जरी एक विशेष सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें कैंसर से प्रभावित हिस्से को हटाते हुए गर्भाशय (यूट्स) और अंडाशय (ओवरी) जैसे महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित रखा जाता है। यह तकनीक शुरुआती स्टेज के सर्वाइकल या ओवेरियन कैंसर में इस्तेमाल की जाती है। डॉ अपूर्वा टाक ने बताया कि कई शुरुआती स्तर के गर्भाशय के कैंसर केसेज में भी मेडिकल ट्रीटमेंट के द्वारा यह संभव है।

फर्टिलिटी रिपेयरिंग सर्जरी के कई लाभ है। इससे सर्जरी के बाद भी भविष्य में माँ बनने की संभावना बनी रहती है। महिला हार्मोन (एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन) का संतुलन सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही सेक्सुअल और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पडता है। इसकी रिकवरी में सामान्य सर्जरी के मुकाबले कम टाइम लगता है ऐसे में मरीज़ जल्दी सामान्य जीवन में लौट सकती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार