हज के लिए भारत से लोगों के जाने का सिलसिला जारी

० इरफ़ान राही ० 
नयी दिल्ली : भारत के विभिन्न राज्यों से अरब के शहर मक्का मदीना की पवित्र यात्रा हज के लिए हाजियों का सिलसिला दुनिया भर से जारी है, भारत से इस साल कुल एक लाख बाईस हज़ार पांच सौ अठारह आज़मीने हज के मुबारक सफ़र पर रवाना होंगे। दिल्ली के द्वारका सागर पुर के युवा सोशल एक्टिविस्ट और नेता नाज़िम सैफी के वालिद क़मरुद्दीन सैफी, वालिदा ज़ैबुन्निसा हज के सफ़र पर रवाना हुए इससे पहले नाजिम सैफी ने हज की विदाई के मौक़े के साथ बेटे मफ़ाज़ सैफ़ी बेटी हिबा सैफी के दावत ए अक़ीक़ा पर जनकपुरी डी ब्लॉक के आई एम ए हॉल में एक दावत दी जिसमें द्वारका विधानसभा से विधायक प्रद्युम्न राजपूत भी शामिल हुए और हाजियों से देश की एकता अखंडता, भाईचारा, शांति और सलामती के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। इस अवसर पर सैफी परिवार के अज़ीज़ ओ अक़ारिब दोस्त अहबाब व रिश्तेदारों ने शिरकत की ।

वहीं दूसरी तरफ सेवक पार्क के शौक़ीन सैफी और उनकी अहलिया समीना सैफी, ओम विहार फेस 5 से अफसर मलिक, महावीर एंक्लेव ले हिलाल अहमद और उनकी वालिदा भी हज के लिए गए इन्होंने एक ही दिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जद्दा के लिए उड़ान भरी। समाजसेवी व पत्रकार इरफ़ान राही सैदपुरी सैफ़ी ने बताया कि अब तक 233 फ्लाईट्स के ज़रिए 70 हज़ार से अधिक आज़मीने हज ने मक्का और मदीना के लिए उड़ान भरी है और ये सिलसिला अभी जारी है। भारतीयों के लिए वहां सभी ज़रुरी चीज़ों के साथ डिस्पेंसरी और अस्पताल का भी माकूल इंतज़ाम है।

 सभी हाजियों को सऊदिया हुकूमत के ज़रिए जारी पहचान पत्र नुसुक अपने पास रखना अनिवार्य होगा हज के दौरान किसी भी हाजी को अपने दल पार्टी अथवा देश के झंडे लहराते हुए तस्वीरें खिंचवाने पर सख्ती से पाबंदी है जिसके चलते सज़ा या भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। सऊदी अरब में गर्मी होने के कारण तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है डॉक्टर्स ने सभी हाजियों को धूप से बचने और पानी पीते रहने की सलाह दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड