अंकित खंडेलवाल बने फोर्टी के यूथ विंग इवेंट कमेटी चेयरमैन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | जयपुर के ITC राजपूताना शेरेटन में फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) यूथ विंग का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत और संरक्षक सूरजाराम मील और अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंकित खंडेलवाल को इवेंट कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया | इस अवसर पर अंकित खंडेलवाल ने नव निर्वाचित यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय में युवा उद्यमियों के लिए, व्यापार को बढ़ाने और टेक्नोलॉजी इन बिज़नेस, इम्पोर्टेंस ऑफ़ पेटेंट एंड ब्रांडिंग इन बिज़नेस , बिज़नेस कॉन्क्लेव जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे |

 अंकित खंडेलवाल देश के जाने- माने मास्टर ऑफ़ सेरेमनी और कुशल वक्ता होने के साथ ही कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। वर्तमान समय में देश में बड़े स्तर पर होने वाले इवेंट्स में उनकी डिमांड सबसे ज़्यादा है | कार्यक्रम में राजस्थान के जाने माने उद्योगपतियों आई सी अग्रवाल, सुरेश सैनी ,गिरधारी लाल खंडेलवाल, रवींद्र प्रताप सिंह ,वीमेन विंग प्रेसिडेंट नीलम मित्तल, नरेश सिंघल, अजय अग्रवाल, गौरव मोदी आदि ने शिरकत की |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड