पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को कांग्रेसजनों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को राजस्थान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहन श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में अंतिम विदाई दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, धर्मेंद्र राठौर, लोकसभा प्रत्याशी तारा चंद मीणा, संदीप चौधरी, पवन गोदारा सहित कई दिग्गज नेता दैत्य मगरी स्थित उनके निवास पर पहुंचे। सभी नेताओं ने डॉ. व्यास के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज और पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी . व्यास की अंतिम यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भावुक माहौल में शामिल हुए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

उन्होंने कहा कि डॉ. गिरिजा व्यास की सादगी, संघर्षशीलता और निष्कलंक सार्वजनिक सेवा को युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि डॉक्टर गिरिजा व्यास के निधन से देश ने एक महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने वाली नेता को खो दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड