गुलाबो संस्थान व जेकेके के संयुक्त तत्वावधान में हुआ लोक कला रत्न सम्मान समारोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर। गुलाबो सपेरा नृत्य संस्थान व जवाहर कला केंद्र जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्मश्री महोत्सव के अंतर्गत "लोक कला रत्न सम्मान" के दूसरे संस्करण का आयोजन जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी लोक कला एवं कलाकारों को अधिक से अधिक उनके भाव एवं कला को देश ही नहीं विदेश में ले जाकर एक मुकाम तक पहुंचना है । लोक कला रत्न सम्मान में 65 राजस्थानी लोक कलाकारों का सम्मान किया गया जिनमे मुख्य रूप से पद्मश्री एवं अलग-अलग प्रकार के कलाकारों को पद्मश्री गुलाबो सपेरा एवं मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा , विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी , तृप्ति पांडे , हिम्मत सिंह ,
कमला पोद्दार , डॉ. पूजा अग्रवाल , प्रियागिनी राठौड़, जे डी माहेश्वरी , डॉ. आर.एन.जाखर , डॉ आर एन रूदला , हनुमान बराला , अनमोल अग्रवाल , सुरेश शेरावत, खाटू सपेरा, गाजी खान द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया । इस भव्य अवार्ड समारोह में पद्मश्री अनवर खान , छगनलाल भांड , भंवर अली, डॉ. ज्योति भारती गोस्वामी, गाजी खान हडुआ, कासुमी सपेरा, रूपा सपेरा, चंद्रदीप हाडा, सुरेश भट्ट, रामू मारवाड़ी, मधु भट्ट, हेमा सपेरा, डॉ. शशी सांखला, सेनु सपेरा, अनीता हाडा, चाबदरदीप एवं अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया।
इस समारोह में कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें राखी सपेरा, रूपा सपेरा, दिवा सिंह राठौड़, सुनील परिहार, ध्रुव प्रियदर्शी, नंदन प्रियदर्शी‌ के साथ ही पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा ग्रुप के साथ शानदार और जानदार प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर आशीष भारद्वाज द्वारा किया गया, इवेंट मैनेजमेंट ट्रांस इवेंट्स की कोमल चौहान द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार