बीएमसीएचआरसी के उपाध्यक्ष संदीप कोठारी ने पीएम मोदी से की भेंट

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उपाध्यक्ष संदीप कोठारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लोरेंको से दिल्ली में भेंट हुई। इस दौरान वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों, विशेष रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर चर्चा के साथ ही मेडिकल टूरिज्म पर बात की गई। संदीप कोठारी ने बताया कि इस भेंट से भविष्य में गुणवत्तापूर्ण ऑन्कोलॉजी सेवाओं की सुलभता बढ़ाने हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खुलने की संभावना प्रबल हुई है।

बीएमसीएचआरसी का सदैव प्रयास रहा है कि वह कैंसर जैसी घातक बीमारियों के विरुद्ध लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाए। संदीप कोठारी की यह भेंट बीएमसीएचआरसी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार