एम्स जम्मू में एक स्थायी जयपुर फुट केन्द्र स्थापित होगा

० आशा पटेल ० 
जयपुर l ऑल इण्डिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइन्स एम्स जम्मू ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) जयपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस का उद्देश्य एम्स जम्मू में एक स्थायी जयपुर फुट केन्द्र स्थापित करना हैं जो विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र से दिव्यांगों को चलने-फिरने योग्य बनाएगा । बी.एम.वी.एस.एस. जयपुर के मुख्य संरक्षक और डा. देवेन्द्र राज मेहता ने बताया कि एम्स जम्मू के सीईओ प्रो. डॉ. शक्ति कुमार गुप्ता, बी.एम.वी.एस.एस. जयपुर के अध्यक्ष सतीश मेहता और दोनों संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर जम्मू में हस्ताक्षर किए गए।

 बी.एम.वी.एस.एस. के संस्थापक और मुख्य संरक्षक और डा. देवेन्द्र राज मेहता ने कहा कि एम्स भोपाल के बाद एम्स जम्मू से हुए समझौते का बडा लाभ दिव्यांगों को मिलेगा। एम्स जम्मू में प्रस्तावित जयपुर फुट सेंटर, एक विशेष सुविधा के रूप में कार्य करेगा जहां कृत्रिम अंग और अन्य सहायताएं जैसे कैलीपर्स आदि मिलेंगे। इसकी सेवाएं लाभार्थियों को पूरी तरह से निःशुक्ल दी जाएगी। 2011 की जनगणना के अनुसार जम्मू और कश्मीर में 58000 से अधिक लोगों को चलने फिरने में अक्षमता हैं। समझौता ज्ञापन के तहत एम्स जम्मू दिव्यांग व्यक्तियों के लिए स्थान उपलब्ध कराएगा। साथ ही आवश्यक सुविधाएं और चिकित्सा सहायता भी प्रदान करेगा ।

बी.एम.वी.एस.एस. केन्द्र को संचालित करने, सभी सामग्री प्रदान करने और इसके दैनिक कामकाज का प्रबंधन करने के लिए आवश्यक उपकरण, सामग्री और प्रशिक्षित तकनीशियन उपलब्ध कराएगा ।
बी.एम.वी.एस.एस. के साथ यह साझेदारी जम्मू क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेगी कि पहुंच या सामर्थ्य की कमी के कारण कोई दिव्यांग पीछे न छूट जाएं। यह जयपुर फुट सेंटर के लिए सम्मान, गतिशीलता और आशा का प्रतीक होगा। सतीश मेहता ने सहयोग के लिए एम्स जम्मू की तहे दिल से प्रशंसा की और मुफ्त में पुनर्वास सहायता प्रदान करने के लिए बी.एम.वी.एस.एस. की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड