साईशा स्कोडा शोरूम में नई स्कोडा कोडिएक हुआ लॉन्च

० आशा पटेल ० 
जयपुर | स्कोडा ने भारत में अपनी नई कोडिएक की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो यूरोपीय तकनीक और लक्ज़री का बेहतरीन संगम है। साईशा स्कोडा शोरूम में हुए लॉन्च में प्रमुख बैंकिंग पार्टनर्स - दामिनी बझत्या (पीएनबी बैंक), आदित्य शर्मा (एक्सिस बैंक), देव कक्कर (कोटक महिंद्रा बैंक) और मुकेश पुरोहित (एचडीएफसी बैंक) ने मिलकर इस शानदार SUV का अनावरण किया। नई कोडिएक 2.0 TSI टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आई है, जो 150kW की पावर और 320Nm का टॉर्क देती है।

 इसका 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन रफ्तार को नया आयाम देता है। नई जनरेशन कोडिएक का टेस्ट ड्राइव अब भारत के 280 से अधिक स्कोडा डीलरशिप पर उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत रु 46.89 लाख से शुरू है। नई स्कोडा कोडिएक की खासियतें : यह शक्तिशाली suv 2.0 TSI इंजन और 7-स्पीड DSG के साथ आती है, जो 14.86 km/l (ARAI रेटेड) की शानदार फ्यूल एफिशिएंसी देती है। इसमें 7-सीटर वर्सेटिलिटी और 4x4 क्षमता भी है। साथ ही, 32.77 cm का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, सेगमेंट-फर्स्ट स्मार्ट डायल्स, एर्गो मसाज सीट्स, 13-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, और 9 एयरबैग्स जैसी सुविधाएँ इसे और भी खास बनाती हैं।

 1,976 लीटर तक का विशाल बूट स्पेस, LED क्रिस्टैलिनियम हेडलैंप्स, और Sportline & L&K डिज़ाइन इसे प्रीमियम लुक देते हैं। स्कोडा अपने ग्राहकों को प्रीमियम ओनरशिप अनुभव भी प्रदान करता है, जिसमें 5-वर्ष/1,25,000 किमी की वारंटी, 10-वर्ष की कॉम्प्लीमेंटरी रोड-साइड असिस्टेंस और पहले साल के लिए फ्री स्कोडा सुपर केयर पैकेज शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड