राजस्थान : कांग्रेस कल तिरंगा यात्रा निकालेगी

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य के सम्मान तथा देश के सशस्त्र बलों के मनोबल के उत्साहवर्द्धन हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि देश के निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकवादियों के विरूद्ध सेना द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन सिंदूर के तहत् कार्यवाही की गई है। 

भारतीय सेना एवं सशस्त्र बलों द्वारा देश के दुश्मनों के विरूद्ध प्रदर्शित पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में तथा सशस्त्र बलों के मनोबल को बढ़ाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 09 मई को अपरान्ह 4.00 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर से शहीद स्मारक तक प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार