लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा द ग्रेट इंडियन ड्रामा फेस्ट

० आशा पटेल ० 
जयपुर, लॉयन्स क्लब जयपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अध्यक्ष लायन सीए सचिन कुमार जैन ने बताया कि द ग्रेट इंडियन ड्रामा फेस्ट 2025 में अपने सदस्यों के लिए रेड कारपेट बिछाया, जो पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित किया गया । चमक और टीवी सीरियल्स जैसे ड्रामे से भर उठा ! यह शाम मेगा एपिसोड जैसी थी जिसमें सास-बहू की टक्कर, एसीपी की पूछताछ, नागिन के ट्विस्ट और रियलिटी शो जैसी हंसी का तड़का था ! सभी उपस्थित लोग अपने टीवी किरदारों की वेशभूषा में आए थे, जिससे पूरा स्थल एक चलते-फिरते टीआरपी चार्ट में बदल गया था!
सचिव सीए रजत चेतानी ने बताया कि ड्रामा हाई था, स्वैग उससे भी हाई और मज़ा अपनी चरम सीमा पर था, जब मशहूर धारावाहिकों की झलक हर ओर बिखरी: "भाभी जी घर पर हैं" का ह्यूमर, "खतरों के खिलाड़ी" के स्टंट्स, और "बिग बॉस" जैसी मस्ती और भाईचारे की भिड़ंत! कोषाध्यक्ष सीए विनय जिंदल ने बोला कि मेहमानों ने नाचते हुए, सीरियल-जैसी शानदार तस्वीरें खिंचवाते हुए, और "जुबान पे नो लगाम" अंदाज़ में पूरी रात का लुत्फ उठाया। "हम लोग" यानी पूरा लॉयन्स परिवार "साथ निभाना साथिया" थीम के साथ एकजुट नज़र आया, जिससे दोस्ती और जश्न का एक सच्चा "पवित्र रिश्ता" बन गया। 
रीजन सेक्रेटरी सीए स्वाति जैन ने कहा कि इस आयोजन ने दिखाया कि सांझा सांस्कृतिक अनुभव किस तरह एकता को मजबूत करते हैं और खुशी लाते हैं। लॉयन्स क्लब ने सहयोग, समावेशन और उत्सव का मंच प्रदान किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हँसी और सांझे अनुभव सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करते हैं। ऐसे आयोजन टीम भावना को बढ़ाते हैं और किसी भी सफल संगठन में आनंद व सहभागिता के महत्व को रेखांकित करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार