मीमांसा दाधीच को उपराष्ट्रपति धनखड़ ने प्रदान किया गोल्ड मेडल

० आशा पटेल 
 जयपुर। जयपुर की छात्रा मीमांसा दाधीच ने जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, जयपुर कैंपस से पीजीडीएम (जनरल) प्रोग्राम में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रदान किया गया। मीमांसा को उनकी उत्कृष्ट अकादमिक उपलब्धियों के लिए “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” भी घोषित किया गया, साथ ही वे एचआर स्पेशलाइजेशन में टॉप पर रहीं ।

मीमांसा की यह बहुमुखी उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि यह राजस्थान एवं जयपुरिया संस्थान के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन, शरद जयपुरिया, निदेशक प्रोफेसर प्रभात पंकज,अन्य प्राध्यापकगण, सहपाठी और उनके परिवारजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली