गढ़वाल हितैषिणी सभा का प्रतिनिधि मंडल मिला दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : गढ़वाल हितैषिणी सभा का एक प्रतिनिधिमंडल सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शालीमार बाग स्थित उनके आवास पर मिला। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात बहुत ही सफल व सार्थक रही। मुख्यमंत्री के समक्ष गढ़वाल भवन को अनुदान स्वरूप 12 कम्प्यूटर देने की मांग रखी, जिससे सभा गढवाल भवन में समाज के निर्धन, कमजोर जरूरतमंद बच्चों/युवाओं व विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कर सके।
 मुख्यमंत्री से गढ़वाल भवन के बाहर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक पर पेशावर कांड के हीरो वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति लगवाने की मांग रखी, साथ ही अभी हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा लिये गये निर्णय दिल्ली सरकार हर राज्य का स्थापना दिवस मनायेगी के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सभा प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को मानते हुए उन पर अति शीघ्र कार्यवाही करने की बात कही।
प्रतिनिधि मंडल में सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत , उपाध्यक्ष अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह नेगी , महासचिव पवन कुमार मैठानी , कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत, संगठन सचिव नागेन्द्र प्रसाद कंसवाल , सांस्कृतिक सचिव वीरेन्द्र सिंह नेगी , साहित्यिक सचिव  जगत सिंह पवांर, कार्यकारिणी सदस्य रेनू उनियाल , सीमा गुसांई , श् निर्मल कोटनाला,  आनंद सिंह रावत, गोविन्द राम भट्ट , जगत सिंह असवाल, सभा सदस्य प्रीतम सिंह गुसांई शामिल थे।
मुख्यमंत्री से सौहार्दपूर्ण मुलाकात सभा कार्यकारिणी सदस्य आनंद सिंह रावत के विशेष प्रयासों से हुई । इसके लिए आनंद सिंह रावत का आभार व धन्यवाद। विशेषकर अपनी मातृ शक्ति का जो कि सुबह साढ़े बजे मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। सामाजिक कार्य व संस्थाएं हमेशा समय मांगती हैं, अपने व्यक्तिगत सब काम छोड़कर जो सदस्य मुख्यमंत्री आवास पहुंचे उन सभी का पुनः बहुत-बहुत धन्यवाद। ये सभा कार्यों के प्रति उनकी संजीदगी व प्रतिबद्धता दर्शाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड