बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ₹2,762 करोड़ के लाभांश चेक सौंपा

० आशा पटेल ० 
मुंबई । बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए ₹2,762 करोड़ के लाभांश का चेक सौंपा। दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्री के कार्यालय में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद ने यह चेक सौंपा। इस अवसर पर वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू और डीएफएस के संयुक्त सचिव, आशीष माधवराव मोरे एवं बैंक के कार्यपालक निदेशक गण, ललित त्यागी, संजय मुदालियर, लाल सिंह और श्रीमती बीना वाहिद भी उपस्थित रहे।

यह लाभांश बैंक के सुदृढ़ और निरंतर उल्लेखनीय वित्तीय प्रदर्शन और भारत के आर्थिक विकास तथा अपने हितधारकों के लिए मूल्य संवर्धन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.1% की वृद्धि के साथ ₹19,581 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक स्टैंडअलोन निवल लाभ दर्ज किया है। बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹8.35 प्रति इक्विटी शेयर का लाभांश घोषित किया है जो 2/- रुपये प्रति शेयर अंकित मूल्य के 418% के बराबर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली