77वें स्थापना दिवस पर ICAI जयपुर शाखा का जनसेवा संकल्प

० आशा पटेल ० 
 जयपुर : भारतीय सीए संस्थान के 77वें स्थापना दिवस ( 1 जुलाई ) के उपलक्ष्य में जयपुर शाखा द्वारा विविध सामाजिक एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास यादव ने बताया कि इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रोफेशन के वरिष्ठ सीए सदस्यों (75 वर्ष या उससे अधिक आयु) को उनके उत्कृष्ट योगदान, 

समर्पण एवं चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के प्रति अनुकरणीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय परिषद सदस्य सीए सतीश कुमार गुप्ता एवं सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल की उपस्थिति रही, जिन्होंने वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें संस्थान की अमूल्य धरोहर बताया।

जयपुर शाखा के सचिव सीए यश गुप्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस ( 27 जून ) के अवसर पर ICAI द्वारा देशभर में “MSME महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय है: “एक दिन MSME के नाम – चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एमएसएमई की सेवा में”। इसी क्रम में ICAI जयपुर शाखा द्वारा भी 26 और 27 जून को यह महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। 

इस आयोजन का उद्देश्य पेशेवर सहायता, सरकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा और तकनीकी सत्रों के माध्यम से जमीनी स्तर पर एमएसएमई और स्टार्टअप्स को संरचित समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करना है। 1 जुलाई को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर और निशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन जयपुर शाखा परिसर में किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार