AI आज के पेशेवर और रचनात्मक दोनों ही क्षेत्रों में क्रांति ला रहा है

० आशा पटेल ० 
जयपुर। फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की एआई कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. अजय डाटा | फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन डॉ. रिम्मी शेखावत के नेतृत्व में ‘ FLO SMART SOCH: Decode the Future. Think Smart ’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में फिक्की फ्लो सदस्यों, उद्यमियों, डॉक्टरों और विभिन्न पेशेवरों ने भाग लिया, जहां सभी ने जाना कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे हमारे कार्य, रचनात्मकता और जीवन के तरीके को बदल रहा है।
डॉ. अजय डाटा, मैनेजिंग डायरेक्टर, डाटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सरल शब्दों में समझाया और बताया कि कैसे एआई हमारा व्यक्तिगत सहायक बनकर न केवल उत्पादकता बढ़ा सकता है, बल्कि रचनात्मकता को भी नई दिशा दे सकता है। उन्होंने स्ट्रक्चर्ड डेटा, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विज़न और जनरेटिव एआई जैसे विषयों को सरल तरीके से समझाया। AI की दुनिया में लोकप्रिय हो रहे कई उपयोगी टूल्स जैसे ChatGPT (सामग्री निर्माण के लिए),
Gamma (प्रस्तुतियाँ तैयार करने हेतु), Lovable (वेबसाइट निर्माण के लिए), Momo App (AI आधारित प्रोफेशनल पोर्ट्रेट्स के लिए) और Suno.com (AI से संगीत रचना) जैसे प्लेटफॉर्म्स का परिचय दिया । AI आज के पेशेवर और रचनात्मक दोनों ही क्षेत्रों में क्रांति ला रहा है। डॉ. डाटा ने ऐसे उभरते क्षेत्रों पर भी चर्चा की जहाँ AI अब वकील, शेफ या सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे रूप में सामने आ रहा है और उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में अधिकांश कंप्यूटर, माउस और कीबोर्ड से जुड़े कार्य AI द्वारा स्वचालित किए जा सकेंगे।

इस अवसर पर डॉ. रिम्मी शेखावत ने कहा, “फिक्की फ्लो जयपुर का उद्देश्य अपने सदस्यों को भविष्य के लिए तैयार करना है। ‘FLO Smart Soch’ के माध्यम से हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सरलता से सभी के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
 इस पहल के माध्यम से फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने एक बार फिर नवाचार, जागरूकता और  सशक्तिकरण के अपने संकल्प को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।इस आयोजन में डॉ अजय डाटा की पत्नी निधि डाटा जो की फिक्की फ्लो की पूर्व चेयरपर्सन भी रही हैं ,पूर्व चेयरपर्सन नीताशा चौरडिया , श्वेता ,अलका बत्रा , समस्त कार्यकारिणी और अनेक फ्लो मेम्बेर्स मौजूद थी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत