विदेश मंत्री कीर्तिवर्द्धन सिंह ने मोजाम्बिक में किया जयपुर फुट शिविर का उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्द्धन सिंह ने दक्षिण पूर्वी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक की राजधानी मोपूतो में जयपुर फुट विकलांग पुर्नवास शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में 1200 द्विव्यांगों को कृत्रिम अंग जयपुर फुट तथा अन्य उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा । 50 दिवसीय इस शिविर का आयोजन मोजम्बिक राष्ट्र की आजादी के 50वीं वर्षगांठ पर किया गया है। शिविर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा हैं।
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी.आर. मेहता ने बताया कि मोजम्बिक में बड़ी संख्या में ऐसे महिला और पुरूष हैं जो 17 वर्षों तक चले मोजम्बिक के गृह युद्ध में लैण्डमाइन विस्फोट में अपने अंग गंवा चुके हैं। ऐसे ही विस्फोट की शिकार एक महिला फ्लोरेन्सिया पांच वर्ष पूर्व जयपुर आई थी और एक पैर गंवा चुकी फ्लोरेन्सिया को जयपुर फुट लगाकर चलने फिरने योग्य बनाया गया। फ्लोरेन्सिया और दो अन्य मोजम्बिक के तकनीशियनों को विशेष रूप से जयपुर फुट के निर्माण की विधि का प्रशिक्षण जयपुर के बी.एम.वी.एस.एस केन्द्र में दिया गया ।

मोपूतों में आयोजित उद्घाटन समारोह में मोजम्बिक के स्वास्थ्य मंत्री उस्सेन हिलारियो आइस्स और मोजम्बिक स्थित भारत के उच्चायुक्त राबर्ट शेटकिनटॉग के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नागरिक उपस्थित थे । इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्द्धन सिंह ने कहा कि मोजम्बिक की आजादी के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस शिविर से जहां 1200 विकलांगों को लाभ होगा वहीं भारत और मोजम्बिक के बीच आपसी सद‌भाव भी देगा । 
विदेश राज्य मंत्री मोजम्बिक के स्वास्थ्य मंत्री को बी.एम.वी.एस.एस के प्रशासनिक अधिकारी विष्णुकांत शर्मा ने जयपुर फुट की निर्माण विधि की जानकारी दी यह शिविर 50 दिनों तक चलेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड