कंपनी सचिव की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण,रणनीतिक और मूल्यवर्धक : असम राज्यपाल

० संवाददाता द्वारा ० 
गुवाहाटी : असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी, असम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई ) के प्रैक्टिस करने वाले कंपनी सचिवों के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। "डायनामिक रेगुलेटरी लैंडस्केप: सीएस@एक्ससेलिंग स्ट्रेटेजीज" विषय पर आधारित इस दो दिवसीय सम्मेलन में उद्योग जगत के अग्रणी लीडर, वरिष्ठ कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स तथा नियामक संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कंपनी सचिवों को कॉर्पोरेट इकोसिस्टम की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा, “कंपनी सचिवों की सूक्ष्म जांच और सटीक रिपोर्टिंग यह सुनिश्चित करती है कि कंपनियां न केवल कानून के अक्षर बल्कि उसकी भावना के अनुरूप ही कार्य करें। आज के तेजी से बदलते नियामकीय परिदृश्य में कंपनी सचिव की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण, रणनीतिक और मूल्यवर्धक हो गई है। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि यह सम्मेलन आपके ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि आप वास्तविक मूल्य सृजन में सक्षम हो सकें।”

द आईसीएसआई के प्रेसिडेंट सीएस धनंजय शुक्ला ने सम्मेलन की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रैक्टिस करने वाले कंपनी सचिव तेजी से बदलते नियामक परिवेश में सतत शासन को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “अनुपालन के संरक्षक, सचिवीय ऑडिट के शिल्पकार और सुशासन के संरक्षक के रूप में, कंपनी सचिव कॉर्पोरेट क्षेत्र में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और नैतिक आचरण सुनिश्चित करने की एक विरासत का निर्माण कर रहे हैं।” उन्होंने आईसीएसआई की विभिन्न क्षमता निर्माण पहलों को भी रेखांकित किया।

इस अवसर पर आईसीएसआई ने आगामी आईसीएसआई राष्ट्रीय स्थिरता सम्मेलन की घोषणा की, जो 26-27 जुलाई 2025 को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित होगा, तथा आईसीएसआई का चौथा बोर्ड मेंटरशिप प्रोग्राम, जो 18-21 सितंबर 2025 को कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल में आयोजित होगा। आईसीएसआई ने सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसइपीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए 

सम्मेलन को द आईसीएसआई के वाइस प्रेसिडेंट सीएस पवन जी चांडक, द आईसीएसआई कौन्सिल मेंबर एवं पीसीएस समिति के चेयरमैन सीएस प्रवीण सोनी, द आईसीएसआई कौन्सिल मेंबर एवं प्रोग्राम डायरेक्टर सीएस संदीप केजरीवाल, द आईसीएसआई कौन्सिल मेंबर सीएस रुपांजना दे, द आईसीएसआई सीएस अनुज सारस्वत, ईआईआरसी चेयरमैन, तथा पूर्वोत्तर (गुवाहाटी) चैप्टर के चेयरमैन द आईसीएसआई सीएस लोहित बगारिया ने भी संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत