नारायणा संस्थान का एजुकेटर एनरिचमेंट प्रोग्राम सेंट् एन्सेलम्स में

० आशा पटेल ० 
जयपुर | नारायणा जयपुर ने अपने नारायणा स्कूल एजुकेटर एनरिचमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत जयपुर के घाटगेट स्थित ज्ञानदीप भवन में शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। स्कूली शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ज्ञानदीप एजुकेशन सोसाइटी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सेंट एंसेल्म्स नॉर्थ सिटी के प्राचार्य फादर थॉमस मणिपरम्बिल ने बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में शिक्षकों के सतत विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर आशीष अरोड़ा (मुख्य शैक्षणिक अधिकारी, नारायणा एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस) व अनुजा अरोड़ा (अकादमिक प्रमुख, फाउंडेशन विभाग, नारायणा) ने कहा कि शिक्षक को नवीनतम प्रतियोगी रुझानों और राष्ट्रीय शैक्षणिक सुधारों से अवगत होना आवश्यक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली