आईसीएमए जयपुर चैप्टर की सीएमए पूर्णिमा गोयल बनी पहली महिला अध्यक्ष

० आशा पटेल ० 
जयपुर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के जयपुर चैप्टर की प्रबंध समिति के पुनर्गठन में सीएमए पूर्णिमा गोयल चैयरपर्सन चुनी गयी है। वे सीएमए जयपुर चैप्टर के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष बनी है। पूर्णिमा गोयल अब तक चैप्टर के सचिव पद पर सेवा दे रही थी। जयपुर चैप्टर की  आयोजित वार्षिक साधारण सभा के बाद उन्हें संस्थान का अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ सीएमए दीप्तांशु पारीक उपाध्यक्ष,
सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक सचिव, सीएमए वर्तिका ताड़ी संयुक्त सचिव, सीएमए (डॉ.) दीपक कुमार खंडेलवाल कोषाध्यक्ष और सीएमए संदीप चौहान और सीएमए गोविन्द शर्मा कार्यसमिति सदस्य चुने गये। संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष सीएमए(डॉ.) दीपक कुमार खंडेलवाल के संबोधन के साथ शुरु हुई वार्षिक सभा में उपस्थित सदस्यों को वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी गयी, और चैप्टर के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार