संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में हुई बैठक में डी आर मेहता ने किया संबोधित

० आशा पटेल ० 
जयपुर | जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के एतिहासिक काम की संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय बैठक में प्रशंसा की गई। न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में आयोजित बैठक में समिति के संस्थापक डी आर मेहता और अध्यक्ष सतीश मेहता ने संस्था के बारे में जानकारी दी । गोष्ठी में दिव्यांगजनों के मौलिक अधिकार और उनकी मान-प्रतिष्ठा की रक्षा करने के लिए चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डी आर मेहता ने कहा कि आज विश्व की 15 प्रतिशत आबादी दिव्यांगजनों की हैं, जो कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े अल्प संख्यक समूहों में हैं।
उन्होंने कहा की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति इनका पुर्नवास कर उद्यमिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने का पिछले 50 साल से समिति प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर फुट की लागत जहां 100 डालर (लगभग आठ हजार पांच सौ रुपए) हैं। वहीं पश्चिमी देशों में निर्मित कृत्रिम पैर की कीमत साढ़े आठ लाख रुपए तक आती है। भारत में जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ( बीएमवीएसएस) की ओर से जयपुर फुट निशुल्क वितरित किया जाता है। 

इस अवसर पर डी आर मेहता ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर फुट लगा कर कोई विकलांग ना सिर्फ चल सकता है बल्कि दौड़ भी सकता है ,सीढी भी चढ़ सकता है,रिक्शा भी चला सकता है यानी स्वयं का रोजगार करने में सक्षम हो जाता है | इस अवसर पर सतीश मेहता जो कुवैत स्थित राजदूता वास के पूर्व राजदूत रहे है उन्होंने बताया कि जयपुर फुट के पद चिन्ह अब तक 44 देशों में पड़ चुके हैं | साथ ही संस्था अब तक दुनिया भर में जयपुर फुट लगाने हेतु 114 शिविर लगा चुकी है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड