स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मॉडल शहर बनेगा कोटा : बिरला

० आशा पटेल ० 
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रीनाथपुरम स्टेडियम में सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, फुटबॉल ग्राउंड, दर्शक दीर्घा और जिम हॉल के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। बिरला ने कहा कि स्टेडियम में जो मौजूदा सिंथेटिक ट्रैक है, वह हमारे एथलीट्स का अभ्यास क्षेत्र है, जहां वे देश और प्रदेश के लिए मेडल लाने की तैयारी करते हैं। लेकिन आम नागरिकों की वॉकिंग जरूरतों को देखते हुए ट्रैक की आउटर साइड में एक अलग सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास में कोई बाधा न आए और नागरिकों को भी विशेष सुविधा मिल सके।
बिरला ने कहा कि कोटा आने वाले वर्षों में खेल सुविधा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएंगा। स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कोटा मॉडल शहर के रूप में विकसित हो इसके लिए कोटा में डेडिकेटेड स्पोर्ट्स सिटी की दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया है। इस स्पोर्ट्स सिटी में एक ही छत के नीचे सभी खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खेल केवल शरीर को नहीं, चरित्र को भी गढ़ते हैं। खेल अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम सिखाते हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम खेल और खिलाड़ियों दोनों का सम्मान करें और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, केडीए आयुक्त ऋषभ मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि श्रीनाथपुरम स्टेडियम में 4 करोड़ की लागत से सिंथेटिक वॉकिंग ट्रेक, बास्केटबॉल कोर्ट के अलावा फुटबॉल ग्राउंड व दर्शक दीर्घा का नवीनीकरण होगा और एक सुसज्जित जिम हॉल का निर्माण किया जाएगा। श्रीनाथपुरम स्टेडियम को उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने का केंद्र बताया और कहा कि यहां जिन खेल सुविधाओं का शिलान्यास हुआ है, वे आने वाले समय में कोटा के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगी।

कोटा दक्षिण नगर निगम के महापौर राजीव अग्रवाल ने कहा कि श्रीनाथपुरम स्टेडियम में हो रहे खेल सुविधाओं के विस्तार से न केवल कोटा, बल्कि सम्पूर्ण हाड़ौती अंचल के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। भविष्य में इन्हीं मैदानों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोटा का नाम रोशन करेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड