पद्मश्री राधा भट्ट अनासक्ति आश्रम में गांधी वादियों से करेंगी संवाद

० आशा पटेल ० 
कौसानी। उत्तराखंड के घने जंगलों से घिरा कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम आज कल गांधी वादियों से घिरा हुआ है। दरअसल इन दिनों यहां अनासक्ति आश्रम में एक गांधी वादी चिंतकों का शिविर चल रहा है । यूथ फॉर ट्रुथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अखिल भारतीय कार्यशाला में देश भर से लगभग 50 कार्यकर्ता, गांधी विचार के विद्वान , शोधार्थी छात्र एवं विभिन्न गांधीवादी संस्थाओं के वरिष्ठ जन पहुंचे हैं। इस कार्यशाला में वर्तमान समय की चुनौतियों के समाधान हेतु गांधी मार्ग से समाधान खोजने पर चिंतन चल रहा है।
शिविर में गांधी वादियों के बीच वर्तमान समस्याओं पर गंभीर चर्चा हो रही है। शिविर का आयोजन देश भर के प्रमुख गांधी जनों द्वारा किया जा रहा है । जिसमें आने वाले प्रतिभागी देशभर से पहुंच रहे हैं। दरअसल अनासक्ति आश्रम में यूथ फॉर ट्रुथ और वरिष्ठ गांधी वादी इन दोनों के बीच गांधी विचार से प्रेरित कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक संवाद का जीवंत केंद्र बना हुआ है।
यूथ फॉर ट्रुथ कार्यक्रम में गांधी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी प्रो सुदर्शन अयंगर. प्रो० हेमन्त शाह, जमना लाल बजाज रिसर्च इंस्टीट्यूट सेवाग्राम के निदेशक सिबी जोसेफ . प्रो अश्विन झाला , वरिष्ठ पत्रकार राम दत्त त्रिपाठी, सुरेन्द्र आर्य, बनारस से गांधियन एक्टिविस्ट जागृति राही समेत 40 से अधिक कार्यकर्ता शिविर में शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी समस्याएं और गॉंधीजनों से खुलकर अपनी समस्याएं रखीं . सम्मेलन 8 जून को सुबह दस बजे शुरू होगा , जिसे पद्मश्री राधा भट्ट संबोधित करेंगी.
इसके बाद अनासक्ति आश्रम से कौसानी बाजार तक शॉंति , सद्भावना और न्याय के लिए एक मौन जुलूस निकलेगा. सम्मेलन में कौसानी में हाल ही में शराब की दूकान खोलने के औचित्य पर भी चर्चा होगी. पद्मश्री राधा भट्ट एवं अन्य लोगों ने यह दूकान खोलने का विरोध किया है . राधा भट्ट ने मुख्यमंत्री को इस के खिलाफ पत्र लिखने के अलावा फ़ोन पर भी बात की है। कौसानी आश्रम में गांधी जी अक्सर शांति की तलाश में आया करते थे और मौन व्रत रख घंटों प्रकृति की गोद में बिताकर का उसका शांति के साथ आनंद लिया करते थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत