सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीविंसेस इंडिया द्वारा अभियान राहत की शुरुआत

० आशा पटेल ० 
जयपुर । सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रिवेंसिस (एसपीजी) के चेयरपर्सन प्रो. बी. डी. रावत और एसपीजी, इंडिया के सचिव डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) ने बताया कि राहत-2025 अभियान की शुरुआत बड़े पैमाने पर किया गया है, इस अभियान की शुरुआत जयपुर के विभिन्न स्थानों जैसे गोविंद देव मंदिर, मोती डूंगरी गणेश मंदिर, ताड़केश्वर नाथ मंदिर, चौड़ा रास्ता, पिंजरपोल गोशाला पर गायों को चारा खिलाकर की गई। 
उसके बाद अल्बर्ट हॉल, मोटी डूंगरी गणेश मंदिर, काले हनुमान मंदिर में कबूतरों को दाना डाला गया और पक्षियों को पानी पिलाने के लिए मिट्टी के परिंडे वितरित किए गए। उसके बाद ताड़केश्वर नाथ मंदिर, चौड़ा रास्ता में रुद्राभिषेक किया गया और गणेश जी, शिव जी और पार्वती माता, पटवारी माता, संतोषी माता, भारू जी, महाकाल का पोशक धारण ताड़केश्वर नाथ मंदिर में किया गया।
एसपीजी, भारत महिला विंग की अध्यक्ष गिर्राज देवी एवं डॉ. गुंजन ने बताया कि काले हनुमान, खोले के हनुमान , अक्षयपात्र मंदिर एवं ताड़केश्वर नाथ मंदिर पर जरूरतमंद लोगों को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए छाता वितरण किया गया। एसपीजी इंडिया कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती मोहिनी, श्रीमती चित्रकला, श्रीमती सोनल और सीए प्रियंका ने बताया कि राहत-2025 के महाअभियान के अंतर्गत राधा दामोदर मंदिर में जलयात्रा, पोषाक धारण और विशेष श्रीनगर का आयोजन किया गया। एसपीजी, इंडिया कार्यकारिणी के सदस्य अंकित खंडेलवाल, कैलाश चंद बड़ाया, हनुमान प्रसाद दुसाद, मुकेश ने बताया कि सभी जरूरतमंद लोगों ने अभियान के उद्देश्यों की सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड