पिंकसिटी प्रेस क्लब में हुआ समर कैम्प का आगाज

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब ग्रीष्मकालीन बाल अभिरूचि शिविर का आगाज प्रेस क्लब सभागार में किया गया। समर कैम्प शुभारम्भ के अवसर पर खाद्य एवं सुरक्षा के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के व्यक्तित्व में सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों को डे वाई डे सीखने की प्रेरणा दी।

10 दिवसीय समर कैम्प शुभारम्भ के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि बाल अभिरूचि शिविर के माध्यम से क्लब परिवार के बच्चों को विभिन्न विधाओं में पारंगत करना है ताकि वे भविष्य में किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। शिविर में कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद शर्मा ,शिविर संयोजक अनिता शर्मा ,कार्यकारिणी सदस्य निखलेश शर्मा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, विकास आर्य, ओमवीर भार्गव, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह शेखावत, राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र शर्मा राजू सहित अनेक पत्रकार एवं परिजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली