जेडीए ने बैंकों के साथ ई-पट्टों और ऑनलाइन सेवाओं पर की चर्चा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ये बैठक जेडीए द्वारा जारी किए जा रहे ई-पट्टों और अन्य सेवाओं के संबंध में बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए आयोजित की गई। बैठक में जेडीए ने अपनी नई ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें ई-पट्टे, आवंटन पत्र, कब्ज़ा पत्र, ई-ऑक्शन लेटर और बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन/प्रॉपर्टी मॉरगेज लोन की प्रक्रियाओं को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों ने जेडीए द्वारा विकसित ऑनलाइन लोन सिस्टम की सराहना की और इसके सुधार के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए। जेडीसी आनंदी ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत सुझावों को ध्यान में रखते हुए जेडीए द्वारा विकसित ऑनलाइन लोन सिस्टम में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। बैठक में बताया ​गया कि जेडीए द्वारा विकसित ऑनलाइन लोन सिस्टम में जारी किये गये ई पट्टे में इस तरह से सिस्टम विकसित किया गया है कि पट्टा धारक द्वारा एक से अधिक बैंक से लोन नहीं लिया जा सकेगा, 

जिससे किसी भी तरह ​की अनियमितता एवं आमजन से होने वाली धोखाधडी पर अंकुश लगेगा। ये ​सुविधा जेडीए की आमजन को धोखाधडी से बचाने हेतु अभिनव पहल है। इस बैठक का उद्देश्य बैंकों और जेडीए के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। जेडीए का यह प्रयास है कि तकनीकी नवाचारों के माध्यम से नागरिकों को अधिकतम सुविधा मिल सके। जेडीए द्वारा मुख्यमंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री के नेतृत्व एवं निर्देशन में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी बनें, जिससे आम जनता को अधिकतम लाभ हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार