गीतांजलि प्रिंसिपल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक गुप्ता पीओसी बोर्ड में नामित

० आशा पटेल ० 
जयपुर । गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर के डीन एवं प्रिंसिपल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुप्ता को यूरोपियन एकेडमी ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी (ईएएसीआई) की पेशेंट ऑर्गेनाइजेशन कमेटी (पीओसी) बोर्ड में दो वर्ष की अवधि के लिए नामित किया गया है। यह एकेडमी ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है और इसमें 124 देशों के प्रतिनिधि तथा 50 से अधिक राष्ट्रीय संस्थाओं की सदस्यता है।

डॉ. अशोक गुप्ता इस प्रतिष्ठित सात सदस्यीय बोर्ड में शामिल होने वाले पहले भारतीय और एकमात्र गैर-यूरोपीय हैं। डॉ. अशोक गुप्ता ने भारत की स्थिति पर प्रकाश डाला और बताया कि देश में एटॉपिक डर्मेटाइटिस, श्वसन एलर्जी (जैसे अस्थमा) और खाद्य एलर्जी के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। इसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली, पैक्ड फूड का अधिक उपयोग और बच्चों की आउटडोर गतिविधियों की कमी को इसका प्रमुख कारण बताया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार