नशा विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की साइक्लोथॉन रैली

० आशा पटेल ० 
जयपुर | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो , जयपुर जोनल यूनिट द्वारा "अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस" के उपलक्ष्य में साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा" के रूप में आयोजित किया गया। इस साइक्लोथॉन रैली का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे की लत के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा समाज में एक स्वस्थ, अनुशासित व नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। यह आयोजन इस बात का सशक्त संदेश था कि नशा रूपी सामाजिक बुराई से लड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने NCB की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक सक्रियता से न केवल एक अनुशासित व स्वस्थ जीवन की नींव रखी जाती है, बल्कि यह नशे के विरुद्ध हमारी सबसे प्रभावी ढाल भी बनती है। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य ही वास्तविक संपदा है, और जागरूकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति।" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने समुदाय की भार्गीदारी की महत्ता पर बल देते युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता का नेतृत्व करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पश्चिम क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक घनश्याम सोनी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा-विरोधी शपथ दिलाई और NCB की प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह समाज को नशामुक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी विभागों, सहयोगी संस्थाओं, पुलिस बल, स्वयंसेवकों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

रैली की शुरुआत NCB जयपुर जोनल कार्यालय, विद्याधर नगर से हुई, जिसमें अविनाश गहलोत, केबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्थान, जवाहर सिंह बेढ़म, गृह राज्य मंत्री, राजस्थान, अनुज गोगिया, IRS, प्रधान आयुक्त, CGST, जयपुर, वी. के. सिंह, IPS, ADGP, SOG एवं ANTF, राजस्थान,  मनीष कुमार, IRS, अतिरिक्त महानिदेशक, NCB (पश्चिम क्षेत्र), घनश्याम सोनी, IRS, जोनल डायरेक्टर, NCB जयपुर व जोधपुर, जितेन्द्र कुमार सोनी, IAS, जिला कलेक्टर, जयपुर, सुश्री शाहीन, IPS, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात), जयपुर, बजरंग सिंह, RPS अधिकारी, सूरज सोनी, ख्यातिप्राप्त समाजसेवी युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, फिटनेस प्रेमियों एवं जागरूक नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड