Habuild : 169 से अधिक देशों के लोगों ने किया एक साथ योग,बनाया पाँचवाँ विश्व रिकॉर्ड

० योगेश भट्ट ० 
नागपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Habuild ने ‘दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन योग कक्षा में भागीदारी’ का नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। Official World Record द्वारा प्रमाणित इस आयोजन में 7,52,074 प्रतिभागियों ने 169+ देशों से एक साथ जुड़कर, Saurabh Bothra द्वारा आयोजित योग में भाग लिया। यह 45 मिनट का नागपुर से लाइव स्ट्रीम किया गय। इसमें 169 से अधिक देशों के योग साधकों ने भाग लिया, जिससे यह सबसे समावेशी और व्यापक योग आयोजनों में से एक बन गया।

अब तक यह Habuild का पाँचवां विश्व रिकॉर्ड है। यह योग सत्र जिसका उद्देश्य था लोगों को रोज़ाना योग की आदत डालने के लिए प्रेरित करना। इस पहल ने न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया, बल्कि विभिन्न आयु वर्गों, स्थानों और अनुभव स्तरों के बीच एकजुटता की भावना भी पैदा की। इस उपलब्धि पर Saurabh Bothra, Habuild के सह-संस्थापक योग प्रशिक्षक ने कहा : यह रिकॉर्ड सामूहिक संकल्प की शक्ति का प्रमाण है। जब दुनिया भर के लोग खुद के लिए एक छोटी सी आदत जैसे योग सत्र में शामिल होना चुनते हैं, तो उसका प्रभाव गहरा और परिवर्तनकारी होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास