SBI ने 13,455 जूनियर एसोसिएट्स भर्ती किए

० आशा पटेल ० 
मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती की है। यह भर्ती अभियान देश भर की बैंक शाखाओं में ग्राहक सेवा को उन्नत करने के उद्देश्य से चलाया गया था। भर्ती प्रक्रिया फरवरी और मार्च 2025 में आयोजित परीक्षाओं और अप्रैल 2025 में आयोजित मुख्य परीक्षाओं के साथ शुरू हुई। यह भर्ती अभियान 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रिक्तियों को भरने के लिए चलाया गया, जिससे यह उद्योग के महत्वपूर्ण भर्ती प्रयासों में एक मिसाल बन गया है।

एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने बताया कि "हमारी विभिन्न श्रेणियों में कुल भर्ती की संख्या लगभग 18,000 है, जिनमें से लगभग 13,500 लिपिक श्रेणी की भर्ती होगी, 3,000 परिवीक्षाधीन अधिकारी और स्थानीय अधिकारी होंगे। इस नए टैलेंट पूल के साथ हमारा लक्ष्य विकसित हो रही कार्यात्मक और तकनीकी आवश्यकताओं के साथ संरचित कौशल विकास कार्यक्रमों को लागू कर अपनी मानव संसाधन क्षमताओं को सशक्त करना है।"

2,36,000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देने वाला भारतीय स्टेट बैंक सार्थक रोजगार सृजन तथा बैंकिंग पेशेवरों की अगली पीढ़ी के क्रमिक विकास हेतु प्रतिबद्ध है। इस भर्ती के माध्यम से एसबीआई ने अपनी ग्राहक सेवा क्षमताएँ बढ़ाने तथा ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार