इम्प्रेशन्स एनरूट” प्रणोती मोदी की Solo Painting Exhibition

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : प्रणोती मोदी एक वास्तुविद और शहरी योजनाकार, अपनी एकल चित्र प्रदर्शनी “इम्प्रेशन्स – एनरूट” प्रस्तुत कर रही हैं। यह प्रदर्शनी उनके विश्व भ्रमण के दौरान बनाए गए प्लेन एअर (खुले वातावरण में बनाए गए) चित्रों का एक संग्रह है। हर चित्र अनजाने स्थलों के अनुभव और प्रकृति से जुड़ाव की नाजुक भावना को दर्शाता है ये सभी चित्र उसी स्थान पर और उसी क्षण बनाए गए हैं।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूषण गगरानी, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त, और विशेष अतिथि राजीव मिश्रा, निदेशक, ललित कला संचालनालय, महाराष्ट्र शासन द्वारा किया गया। प्रदर्शनी 4 से 9 जून के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक नेहरू सेंटर, वरळी, मुंबई स्थित आर्ट गैलरी में सभी के लिए खुली रहेगी।

“इम्प्रेशन्स – एनरूट” प्रदर्शनी दर्शकों को प्रणोती की दृष्टि से दुनिया देखने का अवसर देती है। यह चित्र श्रृंखला उन स्थलों की आत्मा को पकड़ती है, जिन्हें उन्होंने अनुभव किया, और उनके यात्रा वृत्तांत को एक दृश्यात्मक डायरी के रूप में प्रस्तुत करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास