सीए फ़ाइनल में हर्ष गर्ग ने हासिल की 7वीं रेंक नारायण ने 20 वीं, श्रुति ने 32वीं,मुस्कान ने 35वीं रेंक

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भारतीय सीए संस्थान नई दिल्ली की ओर से आयोजित सीए फाइनल, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा मई-2025 का परिणाम जारी हुआ । परिणाम के अनुसार 14 हजार 247 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बने। जयपुर चैप्टर के प्रेसिडेंट सीए विकास यादव और सचिव यश गुप्ता ने बताया कि फाइनल परीक्षा में जयपुर सेंटर से प्रथम ग्रुप का रिजल्ट 20.79%, द्वितीय ग्रुप का रिजल्ट 22.67% और दोनों ग्रुप का रिजल्ट 22.86 प्रतिशत रहा। इसमें जयपुर सेंटर से हर्ष गर्ग ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक, नारायण गगड़ ने 20वीं और श्रुति अग्रवाल ने 32वीं, मुस्कान जिंदल ने 35वीं रैंक हासिल की।
फाउंडेशन में पार्थ की ऑल इंडिया 9वीं रैंक फाउंडेशन में जयपुर से 1554 ने परीक्षा दी, जिसमें 292 स्टूडेंट्स सफल हुए। इसमें जयपुर से पार्थ अमरनानी की ऑल इंडिया 9वीं रैंक रही। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जयपुर सेंटर से प्रथम ग्रुप का रिजल्ट 15.70%, द्वितीय ग्रुप का रिजल्ट 31.09% रहा। जयपुर सेंटर से यमिश जैन की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, हर्ष खंडेलवाल की 26वीं, अक्षिता खंडेलवाल ने 26वीं, कनिष्का जैन ने 28वीं, परिधि माहेश्वरी ने 42वीं और नेहा सोनी ने 44वीं रैंक हासिल की।

 चैप्टर में आयोजित सम्मान समारोह में टॉपर्स को सम्मानित किया गया। सीए चेप्टर अध्यक्ष विकास यादव और सचिव यश गुप्ता ने बताया कि इस बार के शानदार रिजल्ट रहे | खास बात यह कि अब सीए रेंकर्स और पास आउट में लड़कियों का भागीदार 50 % रही | जो कि हमारे लिए गर्व की बात है | इस अवसर पर रेंकर्स का सम्मान भी किया गया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड