वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर गढ़वाली नाटक “हमल बिरणु ह्वे जाण” का मंचन होगा

o योगेश भट्ट o 
नयी दिल्ली : उत्तराखण्ड फ़िल्म एवं नाट्य संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष एक विशिष्ट महिला विभूति को सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान समारोह संस्थान द्वारा लगातार 7 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती का कार्यक्रम एक गढ़वाली नाटक “हमल बिरणु ह्वे जाण” के मंचन के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष कुसुम कांता पोखरियाल 'निशंक' की स्मृति में हिमालय विरासत न्यास द्वारा स्थापित किया गया है। चयनित महिला विभूति को ₹21,000 की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

उत्तराखंड की ऐसी महिलाएं जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रोजगार, महिला सशक्तिकरण या किसी अन्य सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, उनसे जीवन वृत्त एवं सेवाओं का विवरण सहित प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं। पुरस्कार का चयन प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं विशेषज्ञों की निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। इस वर्ष का आयोजन 23 अगस्त को, LTG ऑडिटोरियम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रविष्टियाँ संस्थान के ईमेल ufni2015@gmail.com पर 10 अगस्त  तक स्वीकार की जाएँगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड