पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण हेतु सीआईओ के बच्चों की रैली

० आशा पटेल ० 
जयपुर । चिल्ड्रन इस्लामिक आर्गेनाइजेशन की तरफ़ से पूरे भारत में पर्यावरण पर राष्ट्रव्यापी अभियान मिट्टी में हाथ दिल वतन के साथ 25 जुलाई तक चलाया जा रहा है इस के तहत जयपुर में बच्चों की एक रैली बड़ी चौपड़ से रवाना होकर जौहरी बाज़ार, सांगानेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
अल्बर्ट हॉल पर संबोधित करते हुए चिल्ड्रन इस्लामिक आर्गेनाइजेशन की प्रदेश अध्यक्ष रुबिना अबरार ने बताया कि ये अभियान का उद्देश्य बच्चों की तरफ़ से पब्लिक पार्क, हॉस्पिटल,स्कूल व धार्मिक स्थलों पर पौधे लगाना और पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ बनाना है। इस एक माह चलने वाले अभियान के अंतर्गत पूरे देश में बच्चों के द्वारा एक मिलियन पौधे लगाए जाएंगे। रैली में बच्चों ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण का मेसेज दिया।
जमाअत ए इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद नाज़ीमुद्दीन ने संबोधित करते हुए इस कदम को बहुत सराहा और बताया कि पेड़ लगाना पर्यावरण को बचाने के लिए बेहद ज़रूरी है,उन्होंने आखरी ईशदूत के कथन का उल्लेख करते हुए बताया कि हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) ने फरमाया था कि "जो कोई एक पेड़ लगाता है और उसका फल फूल या पत्ते इंसान या जानवर खा लेता है तो ये पेड़ लगाने वाले के लिए सदका बन जाता है"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड