माँ

मुहम्मद नासिर ० 

बेटे ने
बीवी के कहने पर
माँ को
बुरी तरह पीटा।
माँ रोती हुई
थाने पहुंची।
थानेदार से बोली।

" मेरे ज़ालिम बेटे को
जिस ने मुझे
इस बे दर्दी से पीटा
उसे बुलाओ

और मेरे सामने मार लगाओ
ताके मुझे चैन मिले"
थानेदार गुरराया।
बेटे को थाने मे बुलाया।

बूड़िया के सामने मुर्गा बनाया
और एक जोरदार डंडा
कमर पर लगाया।
डंडा पड़ते ही
बेटा दर्द से चिल्लाया
माँ की ममता को जोश आया।

थानेदार ने
जैसे ही डंडा उठाया
माँ ने खुद को
बेटे की पीट पर झुकाया
और हाथ जोड़ कर फरमाया।
" थानेदार साहब,
मेरे बेटे को माफ कर दो! "

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार