गांधी वाटिका में क्यू आर कोड लिंक से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाएं : राजेश यादव

o आशा पटेल o 
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति व पुरातत्व एवं संग्रहालय राजेश यादव ने जयपुर के सेन्ट्रल पार्क स्थित गाँधी वाटिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक पंकज धरेन्द्र तथा गांधी वाटिका के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहें।
प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव ने कई स्थानों पर संग्रहालय में राइटअप स्टैंडी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्यू आर कोड लिंक के माध्यम से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाये जाने, स्कूल / कॉलेज शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से सम्पर्क कर छात्र-छात्राओं को गांधी वाटिका में भ्रमण करवाने व प्रेरित करने हेतु भी निर्देश दिए।
राजेश यादव ने म्यूजियम में हिन्दी की ऑडियों को अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करवाकर पर्यटकों की डिमाण्ड अनुसार दिखाया जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर यहाँ की चीजों का प्रचार-प्रसार किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ प्रदर्शित गाँधी जी से जुड़ी सामग्री की बुकलेट छपवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संग्राहालय के सम्बन्ध में डिजिटल जानकारी अन्य पर्यटक स्थलों पर प्रदर्शित किये जाने के निर्देश दिए। 
प्रमुख शासन सचिव ने गांधी वाटिका में लाईब्रेरी में पुस्तकों की संख्या को बढ़ाने और रेफरेन्स लाइब्रेरी के रूप में तैयार करने हेतु निर्देश दिए।प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति व पुरातत्व एवं संग्रहालय ने गांधी वाटिका में जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को चालू किये जाने एवं उपलब्ध जगहों को यथोचित किराये के साथ संस्थानों को उपलब्ध करवाये जाने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड