दिल्ली उक्रांद द्वारा श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि व उक्रांद का स्थापना दिवस पर गोष्ठी

o योगेश भट्ट o 
नयी दिल्ली : उत्तराखंड क्रांति दल दिल्ली प्रदेश द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल का स्थापना दिवस और शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई । जिसमें श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके जीवन वृत, उनके बलिदान और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक भूख-हड़ताल व समाज के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। उत्तराखंड क्रांति दल की स्थापना दिवस पर दल से जुड़ी उन सभी घटनाओं का जिक्र किया गया जो आज दल का इतिहास बन चुकी हैं।
प्रदेश के अध्यक्ष डॉ बिहारीलाल जलन्धरी ने कहा कि उक्रांद दिल्ली प्रदेश उत्तराखंड में चुनाव जीतने वाले जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान जिनका वोट प्रदर्शन उचित रहेगा उन सभी का सम्मान दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम करेगा। इस अवसर पर एसपी गौड़ ने प्रस्ताव दिया कि नैनीताल हाईकोर्ट में उक्रांद की ओर से एक पेटीशन उत्तराखंड में सरकार चलाने वाली पार्टियों पर दायर करनी चाहिए, जिन्होंने चुनाव के अवसर पर घोषणा की थी कि हम चुनाव जीतेंगे तो उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाएंगे।
इस प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ जलन्धरी ने कहा कि हम एक प्रस्ताव केंद्रीय संगठन को भेजेंगे जो इस संबंध में नैनीताल हाईकोर्ट में एक पेटीशन दायर करने काम कर सकते हैं। ताकि उत्तराखंड में सरकार चलाने वाली पार्टियों को सबक मिले कि भोली भाली जनता को बार-बार मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।राजधानी के मुद्दे पर प्रताप सिंह शाही ने कहा कि उक्रांद दिल्ली प्रदेश द्वारा जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का एक कार्यक्रम करना चाहिए और प्रधानमंत्री को गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाने की मांग का ज्ञापन देना चाहिए।
इस अवसर पर जो पदाधिकारी मनोनीत किए गए उनमें पवन सेमवाल को सांस्कृतिक मंत्री, श्रीमती कालसा शर्मा को मंत्री महिला मोर्चा और जगदीश सत्यवली को मंत्री वित्त मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित होने वाले और विचार व्यक्त करने वाले पदाधिकारियों में सत्येन्द्र सिंह रावत जगदीश थपलियाल  महेश मठपाल हिमांशू शर्मा दिनेश जोशी एस.पी. गौड़ प्रताप सिंह शाही चंद्र सिंह रावत 'स्वतंत्र' महेश पपनै जगदीश सत्यवली डॉ खीमानंद सती एस.एस. बिष्ट पंकज सिंह राजेंद्र सिंह नेगी उपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड