जयपुर की चावल पर सूक्ष्म लेखन कलाकार निरु छाबड़ा का हुआ सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर / श्रवणबेलगोला। राजस्थान के जयपुर की चावल पर सूक्ष्म लेखन कलाकार एवं राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार से सम्मानित निरु छाबड़ा ने अपनी 46 वी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर, अपने पति प्रदीप छाबड़ा के साथ, श्रवणबेलगोला में पूज्य भट्टारक अभिनव चारुकीर्ति स्वामीजी के सान्निध्य में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रीमती छाबड़ा ने चावल के दानों पर सूक्ष्म लेखन से निर्मित दुर्लभ कलाकृतियाँ स्वामीजी को दिखाई । 

यह दिन श्रीमती छाबड़ा के लिए इसलिए भी विशेष रहा, क्योंकि यह उनके सूक्ष्म लेखन के 44 वर्षों के कला-सफर की स्मृति भी है। उन्होंने चावल के एक दाने पर ब्रश की सहायता से 108 अक्षर लिखने का कीर्तिमान स्थापित किया है, जो उनकी अद्वितीय प्रतिभा का प्रमाण है। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि इस मौके पर भट्टारक स्वामी जी ने श्रीमति छाबड़ा सहित युगल दम्पति का शाॅल ओढाकर एवं साडी व प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली