आउटलुक जिम्मेदार पर्यटन राज्य पुरस्कार समारोह : दिया कुमारी ने कहा शीघ्र शुरू करेंगे पर्यटन पुरस्कार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। आउटलुक भारतीय जिम्मेदार पर्यटन राज्य पुरस्कार राजस्थान 2025 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया | इस समारोह की मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान में पर्यटन विभाग की ओर से शीघ्र ही राज्य पर्यटन पुरस्कार शुरू किए जाएंगे। जिसमें पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में टूरिज्म पॉलिसी, टूरिज्म यूनिट पॉलिसी, फिल्म पॉलिसी की तरह रेस्पॉन्सीबल टूरिज्म पॉलिसी बनाने की सम्भावना पर काम किया जाएगा।
राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से जयपुर में आउटलुक भारतीय जिम्मेदार पर्यटन राज्य पुरस्कार राजस्थान 2025 में उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। पानी, बिजली और वृक्षों को बचाने के लिए अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव लाने होंगे। दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की पहचान पर्यटन से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें इस ज़िम्मेदारी पर गर्व है और हम इसका सम्मान भी करते हैं।
 उन्होंने कहा कि 2024 में, राजस्थान ने 23 करोड़ से ज़्यादा घरेलू यात्रियों और 21 लाख विदेशी पर्यटकों का राजस्थान आगमन हुआ। जिससे राजस्थान घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या के हिसाब से भारत में पाँचवाँ सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा भ्रमण किया जाने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने इस आयोजन का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि जिम्मेदार पर्यटन एक सशक्त विचार का जश्न मनाता है, समावेशिता और हमारे लोगों व हमारे पर्यावरण के प्रति सम्मान पर आधारित पर्यटन आज के समय की आवश्यकता है।

दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में हर किले का जीर्णोद्धार, हर सड़क का निर्माण और हर सांस्कृतिक स्थल का प्रचार-प्रसार करना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमें राजस्थान में विश्वस्तरीय, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और सांस्कृतिक रूप से संरक्षित बुनियादी ढाँचा तैयार करना है। इस वर्ष के बजट में रु 5, 000 करोड़ का पर्यटन अवसंरचना और क्षमता निर्माण कोष की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। जिसके अनुरूप, हम पर्यटन में महिलाओं की भूमिका का विस्तार कर रहे हैं, जिसमें होमस्टे का प्रबंधन भी शामिल है।

उन्होंने तीज महोत्सव को लेकर भी बड़ी घोषणा,लहरिया पहनने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा-“सावन और लहरिया हमारी संस्कृति की पहचान हैं। सभी महिलाओं को इसे अपनाना चाहिए और सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार करना चाहिए।"उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और आतिथ्य के साथ विरासत को भी महत्व देने वाले पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने में मदद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संगठन के प्रति भी आभार जताया।

प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला संस्कृति, पुरातत्व एवं अध्यक्ष आरटीडीसी राजेश यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश की अमूर्त धरोहरों को सहेजने की दिशा में अहम कदम है। राजस्थान देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए खासा मुकाम रखता है। उन्होंने कहा कि देशी-विदेशी पर्यटकों को अब हैरिटेज टूरिज्म के साथ ही अनुभवात्मक और नए पर्यटन स्थलों को देखने इच्छा भी रहती है। उन्होंने कहा की इंडियन रेस्पॉस्बिल स्टेट टूरिज्म अवार्ड की थीम राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे कामों के साथ सटीक बैठती है।

उन्होंने पर्यटक स्टेक होल्डर्स को आश्वस्त किया की राज्य सरकार व पर्यटन विभाग उनके साथ हर कदम पर है, जिससे राजस्थान को वैश्विक पर्यटक मानचित्र पर अव्वल स्थान पर स्थापित किया जा सके। आयुक्त पर्यटन रूक्मिणि रियार ने इस अवसर पर कहा कि आज के आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश है कि राजस्थान केवल दर्शनीय स्थल ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार और सतत पर्यटन की दिशा में अग्रसर एक प्रेरणादायी मॉडल बन चुका है। यह मंच न केवल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करता है, बल्कि पर्यटन के माध्यम से सतत विकास की ओर ठोस पहल भी है।

कार्यक्रम में सभी अवार्डी ने अपने अपने प्रेसेन्टेशन दिए जिसमे अपने प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी गई | आउटलुक ग्रुप के सीइओ इन्द्रजीत रॉय ने इंडियन रेस्पॉस्बिल टूरिज्म अवार्ड के कोंसेप्ट को विस्तार से जानकारी दी  |इन विशेष हस्तियों में से एक दी पोस्ट कार्ड होटल ग्रुप के सीइओ कपिल चोपड़ा ने ग्रुप की विस्तार से जानकारी दी | इस अवसर पर जोधपुर के राजनुष अग्रवाल ने म्हारो खेत में किये जा रहे 80 प्रकार के क्रॉप की खेती के भिन्न भिन्न प्रयोग से परिचय करवाया |

अवार्ड समारोह में चित्तोडगढ से आये पदमिनी हवेली के प्रमोटर पार्वती और सुधीर सुखवाल ने 18 वीं सदी की पुरानी हवेली को कैसे टूरिस्ट के लिए रेस्टोर किया इसका प्रेसेंटेशन किया | सीकर से आये हनवंत सिंह राठोड़ ने कैमल करिश्मा के सफारी टूर के साथ ऊँठ से जुड़े कई वेंचर भी शुरू किये जिसमे विशेष है दूध , कैमल सफारी ,अन्य उद्योग भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं | भीलवाडा के फड़ आर्टिस्ट प्रकाश जोशी ने जोशी आर्ट कला मंदिर में वेजिटेबल कलर से पेंटिंग की गई रंग बिरंगी फड़ दिखाई |

समारोह में जयपुर के आर्ट लवर जैसे डॉ रीमा हूजा , आर्ट पर लेखन करने वाले लेखक , होटल रेस्टोरेंट असोसिएशन के प्रेसिडेंट तरुण बंसल . भी उपस्थित थे | अंत में पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी ने राजस्थान पर्यटन द्वारा किये जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत