अभिभावकों ने वैन ऑपरेटरों के साथ मिलकर किया विरोध प्रदर्शन

o योगेश भट्ट o 
नई दिल्ली, मीरा मॉडल स्कूल, जनकपुरी के बाहर मीरा मॉडल एवं मीरा नर्सरी वैन ऑपरेटर संघ और स्कूल के अभिभावकों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्कूल द्वारा वैन सेवा में 20 प्रतिशत कमीशन वसूली और बिचौलिये के ज़रिए देरी से भुगतान जैसी अनुचित नीतियों के खिलाफ था। मीरा मॉडल स्कूल, जनकपुरी पर आरोप है कि वह परिवहन शुल्क सीधे अभिभावकों से वसूलता है, लेकिन बच्चों की कैब सेवा देने वाले वैन ऑपरेटरों को भुगतान 40 दिन की देरी से करता है वो भी एक बिचौलिए के माध्यम से, जो प्रत्येक बच्चे पर 20 प्रतिशत तक कमीशन काटता है।
वैन ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने जानबूझकर कमीशन खाने के लिए एक बिचौलिया खड़ा किया है, जबकि स्कूल के पास खुद की एक भी वैन नहीं है। वैन ऑपरेटरों के समर्थन में स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन (STEU) भी विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल ने पिछले कुछ वर्षों में फीस में काफी बढ़ोतरी की है और अब वैन सेवा में भी कटौती कर उन्हें दोहरे आर्थिक बोझ तले दबा दिया है।

विरोध के दौरान स्कूल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली और छात्रों को छुट्टी के बाद देने से इनकार कर दिया। अभिभावकों को एक सर्कुलर भेजा गया जिसमें लिखा था कि वैन ऑपरेटर बच्चों को ले जाने से मना कर रहे हैं, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बच्चों को स्कूल में रोका गया है। इस आरोप पर वैन ऑपरेटरों का स्पष्ट जवाब था हमने कभी बच्चों को ले जाने से इनकार नहीं किया, यह तो स्कूल प्रशासन की रणनीति थी ताकि दबाव बनाया जा सके। स्कूल ने ही बच्चों को रोक लिया और अभिभावकों को भ्रमित किया।"

गगनदीप सिंह (अभिभावक एवं कार्यकारणी सदस्य, यूपीवी) ने कहा स्कूल ने पहले ही फीस बढ़ाकर अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। अब वैन ऑपरेटरों से जबरन कमीशन वसूलकर हम पर और बोझ डाल रहा है। उन्होंने आगे कहा "हमने मिलकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई है और अगर स्कूल नहीं माना तो अगला कदम होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल।"

हम स्कूल के लिए ईमानदारी से सेवा दे रहे हैं, लेकिन बदले में हमें 40 दिन बाद पैसा मिलता है, वो भी 20% कटौती के बाद। यह नाइंसाफी अब बर्दाश्त नहीं।" अभिभावक फोरम और वैन ऑपरेटर संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल अपनी व्यवस्था में सुधार नहीं करता, तो वे जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड