विदेश जाने वाले ज्वैलर्स : कस्टम अधिकारियों की क्लियरेंस के बाद ज्वैलरी साथ ले जा सकेंगे

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर में अब विदेश जाने वाले ज्वैलर्स कस्टम अधिकारियों की क्लियरेंस के बाद ज्वैलरी साथ ले जा सकेंगे | सांगानेर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब ज्वैलर्स को रत्न और आभूषण निर्यात के लिए हैंड कैरिज (व्यक्तिगत वहन) की सुविधा उपलब्ध हो गई है । यह व्यवस्था 7 साल पहले बंद हो गई थी, जिसे कस्टम डिपार्टमेंट ने अब वापस शुरू कर दिया है।
आयुक्त कस्टम्स आर के चंदन ने यह आदेश जारी कर दिया है । इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर रत्न और आभूषण के आयात-निर्यात की हैंड कैरिज सुविधा शुरू हो गई। इसके तहत विदेश जाने वाले ज्वैलर्स एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की क्लियरेंस के बाद ज्वैलरी अपने साथ ले जा सकेंगे और विदेश में व्यापार के लिए इसे दिखाने के बाद वापस साथ ला सकेंगे। इससे पहले ज्वैलर्स को एयरलाइंस के जरिए ज्वैलरी भेजनी होती थी , जिसे विदेश पहुंचने में ही पांच से अधिक दिन लग जाते थे।

राजस्थान कस्टम हाउस एजेंट एसोसिएशन के महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से उन निर्यातकों के लिए फायदेमंद होगी, जो हाय हैंड वैल्यू और समय-संवेदनशील शिपमेंट में काम करते हैं। जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) अध्यक्ष योगेन्द्र गर्ग का कहना है कि यह व्यवस्था फिर से शुरू होने पर जेम्स एंड ज्वेलरी व्यापार के लिए एक बड़ी जीत है, 

इसे शुरू करने के लिए कई वर्षों से जयपुर के ज्वेलर्स द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला का कहना है कि हमने केंद्र और राज्य सरकार से कई बार मांग की थी। अब जा कर इस समस्या का हल हुआ है और जयपुर के ज्वैलर्स को राहत मिली है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली