राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में डेनमार्क की आर्टिस्ट इंगर के साथ ' टॉक विद आर्टिस्ट

o आशा पटेल o 
जयपुर | जयपुर का' हार्ट ऑफ़ दी सिटी' में स्थित और सबसे पुराना शिक्षा प्रतिष्ठान 'राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट ' जयपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ | ' टॉक विथ आर्टिस्ट' कार्यक्रम में डेनमार्क की अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला कलाकार ' इंगर मार्गरिथ लार्सन' द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी कला से परिचय कराया। कलाकार इंगर ने अपने वर्तमान में चल रहे कला प्रोजेक्ट 'मेडल्स फॉर एवरीडे हीरोसी 'तथा ' कोरोना प्रोजेक्ट' के बारे में विद्यार्थियों को बताया कि कैसे उन्हें इस की प्रेरणा मिली और किन किन स्तरों तथा कौनसे देशों में इन प्रोजेक्ट को सराहना मिली।
 उन्होंने अपनी कला के द्वारा समाज के सामान्य जन में नकारात्मकता से सकारात्मकता का प्रसार किस प्रकार हुआ है, इस बिंदु पर भी प्रकाश डाला । ' टॉक विथ आर्टिस्ट' कार्यक्रम के अंतर्गत कलाकार इंगर ने सभी विद्यार्थीयों को कागज की रचनात्मक बीड द्वारा ज्वैलरी बनाना सिखाया जिसमे कागज़ की पतली पट्टियों पर अपने मनोभाव के अनुरूप किसी भी भाषा में मंत्रों को लिखवाकर उन्हें बीड का आकर दिया गया। टाक शो के दौरान कलाकार इंगर ने कागज पर संस्कृत के मंत्रों को लिखवा कर उनको ज्वैलरी का रूप दिया ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के दृश्य कला के सभी विभागो चित्रकला, व्यावहारिक कला तथा मूर्तिकला के बीवीए तथा एम वी ए के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कलाकार इंगर ने बताया की कैसे उन्हें अपनी इस कला की प्रेरणा भारतीय साधुओं के रुद्राक्ष मालाओं से प्राप्त हुई। इंगर अक्सर भारत आती रहती हैं और इससे पहले भारत के अन्य कला रूपों से भी उन्हें अपनी कला की प्रेरणा मिलती रही है।
' टॉक विथ आर्टिस्ट' कार्यक्रम को राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की एलुमिनी के संयोजक दधिची पटेल की पहल पर और सक्रीय सहयोग से मूर्त रूप दिया गया।
इस कार्यक्रम में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार खंडेलवाल, पंकज यादव, विभागाध्यक्ष , चित्रकला ने कार्यक्रम को साकार रूप दिया । इस अवसर पर अन्य सहायक आचार्य जयंत गुप्ता, अमर प्रजापत, प्रकाश सिंह चौहान,गिर्राज यादव, प्रफुल्ल भाटिया, अनूप डेनियल, आशु चावला तथा डॉ आकांक्षा कौशिक, सह आचार्य ने भी सहभागिता की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत