भर्ती निकलने के नाम पर भाजपा नेताओं ने भ्रमित कर राजनीति की : डोटासरा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। एसआई भर्ती प्रकरण में उच्च न्यायालय के समक्ष सरकार द्वारा जवाब प्रस्तुत कर भर्ती निरस्त नहीं करने के निर्णय से अवगत करवाने तथा मात्र 55 लोगों के विरूद्ध ही शिकायत होने की जानकारी न्यायालय के समक्ष सरकार द्वारा प्रस्तुत करने पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने प्रदेश के नौजवानों को लम्बे समय तक भ्रमित कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार एसआई भर्ती को लेकर तथ्यहीन आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक मुद्दा बना कर सिर्फ सुर्खियां बटोरने का कार्य किया और प्रदेश के नौजवानों को यह भर्ती रद्द होने और पुनः भर्ती निकलने के नाम पर भाजपा नेताओं ने भ्रमित कर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने यह भर्ती रद्द नहीं होने पर मंत्रिमण्डल से अपना पद त्यागने तक की घोषणा की थी और प्रदेश के नौजवानों को झूठे तथ्यों के आधार पर बरगलाने का कार्य किया है।

 उन्होंने कहा कि इस मुद्दें पर राजनीति करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और भाजपा नेताओं को प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सरकार का वास्तविक चेहरा आज उजागर हो गया है और प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा केवल राजनीतिक उद्देश्य से तथ्यहीन आधार पर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए पेपर लीक जैसे मुद्दों की राजनीति करती है, इसके लिए प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती प्रकरण में बड़े-बड़े दावे करने वाले किरोड़ी लाल मीणा क्या अपना इस्तीफा देंगे, यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड