ओरा फाईन ज्वेलरी का ‘डायमंड फेस्टिवल’ हुआ शुरू

o योगेश भट्ट o  
नई दिल्ली, ओरा फाईन ज्वेलरी ने ‘डायमंड फेस्टिवल’ फिर से शुरू कर दिया है। इस फेस्टिवल में ग्राहकों को एक बार फिर मिलेगी ओरा की खूबसूरत ज्वेलरी और आकर्षक डिस्काउंट के साथ। इस एक्सक्लुसिव फेस्टिवल में नई ज्वेलरी के यादगार अनुभव के साथ ओरा की ओर से सबसे उत्तम डायमंड्स के लेटेस्ट और मनमोहक डिज़ाईन पेश किए जाएंगे।

पिछले कई सालों से आयोजित हो रहा ‘डायमंड फेस्टिवल’ ओरा पर ऐश्वर्य का प्रतीक बन गया है। इस फेस्टिवल में पेश की जाने वाली हर ज्वेलरी को आधुनिक फैशन के अनुरूप बनाया जाता है, ताकि डायमंड्स की खूबसूरती और आकर्षण उनमें उतर सके। इस साल भी ओरा अपने डायमंड फेस्टिवल के लिए एक नया कलेक्शन लेकर आया है, जो इस मौसम की जीवंत ऊर्जा को आत्मसात करता है। यहाँ पर ग्राहकों को अतुलनीय सुंदरता के साथ अपने ज्वेलरी कलेक्शन का आकर्षण बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

 दीपू मेहता, मैनेजिंग डायरेक्टर, ओरा फाईन ज्वेलरी ने कहा, ‘‘डायमंड फेस्टिवल हमारे ब्रांड के लिए गहरा महत्व रखता है। यह बेहतरीन कारीगरी, सटीकता और विश्वास को नए आयाम में ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो हम अपने डायमंड फेस्टिवल के माध्यम से हर साल ग्राहकों के लिए लेकर आते हैं। ओरा फाईन ज्वेलरी का डायमंड फेस्टिवल ग्राहकों को अविश्वसनीय कीमतों में शानदार ज्वेलरी प्रदान करके उनके लिए अविस्मरणीय यादों का निर्माण करता है, जो सौंदर्य और कालातीत आकर्षण का प्रतीक बन जाती हैं।’’

ओरा फाईन ज्वेलरी का डायमंड फेस्टिवल 17 अगस्त तक चलने वाला है। यहाँ पर ग्राहकों को डायमंड्स का असीम सौंदर्य देखने को मिलेगा, जो उन्हें आकर्षण के साथ शानदार स्टाईल भी प्रदान करेगा। डायमंड फेस्टिवल के लिए ओरा अपनी बहुमूल्य ज्वेलरी के बेहतरीन डिज़ाईन 50,000 रुपये से 4,99,999 रुपये तक की कीमतों में लेकर आया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड