बिखरा ख्याल

o मुहम्मद नासिर
कभी रास्तों की तलाश में
कभी मंज़िलों की तलाश में 
यूँ ही चलते चलते गुमान हुआ।
ये जो सुबह शाम की दौड़ है
जहाँ जीतने की ही होड़ है।

जहाँ रात दिन ना करार है।
जहाँ नाम को भी ना बाहर है।
क्योंकि जो भी मिलता वो कम लगे
जहाँ रोज़ बढ़ते हैं फासले।

जहाँ दर्द दिल की क़दर नहीं
जहाँ खुद को खुद की खबर नहीं
जहाँ धोका देते हैं खुद को हम
जहाँ फ़िक्र माआश में रहते गुम

जहाँ रिश्तों में भी फरेब है
कोई दूर कोई क़रीब है।
ये अजीब तर्ज़ मयार है
कभी जीत है कभी हार है।

जो है पास माल व ज़र तो फिर
ये जबान रखती है कुछ असर।
मुझे हो रही है घुटन यहाँ
क्यों ना छोड़ जाऊँ में ये जहाँ

रहूँ उस जगह जहाँ तन्हा मैं
कोई दूसरा ना हो दरमियाँ
ना किसी का धोका मुझे मिले
ना ही ज़ख़्म कोई मेरा खुले।

ये अजीब मेरा ख्याल है
जहाँ छोड़ने का ख्याल है।
ये इरादा सारा बदल दिया
जो भी दर्द है वो निगल लिया।
फिर रास्तों पे मैं चल दिया
मेरी जिंदगी तेरा शुक्रिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड