बदलो बिहार,बनाओ नई सरकार' अभियान की यात्रा जारी रहेगी ; डॉ सुनीलम

० आशा पटेल ० 
चम्पारण,बिहार | महात्मा गांधी के प्रपौत्र, सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी के नेतृत्व में 'बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार' अभियान के तहत की जा रही यात्रा पूर्वी चंपारण के ग्राम तुरकौलिया पहुंची, जहां 4 अगस्त 1917 में अंग्रेजों ( नीलहों ) द्वारा किसानों को पेड़ से बांधकर पीटे जाने के खिलाफ महात्मा गांधी पहुंचे थे। वहां ग्राम पंचायत कार्यालय में तुषार गांधी को आमंत्रित करने के बाद मुखिया विनय कुमार द्वारा तुषार गांधी को बोलने से रोका गया, 
अभद्रता की गई तथा महात्मा गांधी की विरासत पर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस के बावजूद तुषार गांधी ने पंचायत कार्यालय के बाहर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने नीतीश सरकार के संरक्षण में की गई इस घृणित कार्यवाही की निंदा करते हुए नीतीश कुमार से अपील की कि वे सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा किए गए अलोकतांत्रिक और अमर्यादित आचरण के लिए माफी मांगे।

डॉ सुनीलम ने कहा कि देश में नफरत और हिंसा के खिलाफ अभियान चलाने के लिए तुषार गांधी जाने जाते हैं तथा उनके नेतृत्व में की जा रही यात्रा का मकसद हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह बिहार के आगामी चुनाव में जनादेश की चोरी को रोकना है। डॉ सुनीलम ने कहा कि बिहार महात्मा गांधी, तथागत महामानव गौतम बुद्ध, चंपारण सत्याग्रह और संपूर्ण क्रांति आंदोलन की क्रांतिकारी धरती है, यहां लोकतंत्र का गला नहीं घोटा जा सकता तथा किसी भी नागरिक और संगठन को स्वतंत्र अभिव्यक्ति के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता ।

 डॉ सुनीलम ने कहा कि यात्रा जारी रहेगी यात्रा 14 जुलाई को दरभंगा के, एल सी एस महाविद्यालय के सभागार में होगी सभा , भच्छी पंचायत (बहेरी ब्लॉक), 15 जुलाई को सुपौल के कोशी महासेतु में सभा करेंगे , एकडेरा, पंचगछिया, खोकनाहा, मंगरार, कोसी यूथ लाइब्रेरी, 16 जुलाई को सहरसा में महात्मा गांधी, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर, गंगजला चौक के पास देव रिजॉर्ट और अररिया, 17 जुलाई को पूर्णिया में महात्मा गांधी, फणीश्वर नाथ रेणु ,

 डॉ बाबासाहेब आंबेडकर और जे पी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और जयप्रकाश समग्र सेवा संस्थान के कला भवन में सभा करेंगे , 18 जुलाई को भागलपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और सभा करेंगे , वृंदावन विवाह भवन, जावरीपुर और तिलका मांझी , 19 जुलाई को बिहपुर गाँव में सभा करने के पश्चात पटना वापस होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड