महावीर कैंसर हॉस्पिटल के विद्या विनोद काला की जयंती पर कैंसर जांच शिविर का आयोजन

० आशा पटेल 
 जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापक स्व. विद्या विनोद काला की 27वीं पुण्यतिथि पर मालवीय नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट में निशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आसपास के नागरिकों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न निशुल्क जांचों का लाभ उठाया। शिविर में भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने उपस्थित लोगों को कैंसर की समय पर जांच और बचाव के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा, “कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में पता चलना आधी जंग जीतने के बराबर होता है। समय रहते उपचार शुरू करना इलाज को अधिक प्रभावी और कारगर बना देता है।” उन्होंने कहा कुछ कैंसर का अब पूरी तरह इलाज होता है आवश्यकता समय से जागने की है। इस अवसर पर स्व. विद्या विनोद काला की पत्नी पुष्पलता काला , कैंसर केयर की चेयरपर्सन अनिला कोठारी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। शिविर में मेमोग्राफी, पैप स्मीयर, एक्स-रे, सीए 125, पीएसए तथा अन्य रक्त जांचें निःशुल्क की गईं। 
 विद्या विनोद काला मेमोरियल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा आयोजित इस शिविर में उनके सुपुत्र विवेक , आलोक, अजय व संजय शामिल हुए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास