बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने घटाई गृह ऋण की ब्याज दरें

० आशा पटेल ० 
मुंबई, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने गृह ऋण की ब्याज दरें एक बार फिर कम कर दी हैं। तत्काल प्रभाव से लागू इस दर के बाद अब गृह ऋण सिर्फ 7.45% वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा और कोई प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लगाया जाएगा । यह कदम बैंक की अपने गृह ऋण उधारकर्ताओं के लिए गृह ऋण को अधिक किफायती बनाने तथा ऋण वृद्धि को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दर कटौती, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा पॉलिसी दरों में कमी किए जाने के पश्चात् जून में बैंक द्वारा अपने गृह ऋण ब्याज दरों में की गई कटौती के बाद 8.00% प्रति वर्ष से घटाकर 7.50% प्रति वर्ष किए जाने के बाद की गई है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय मुदालियर ने इस अवसर पर कहा, “हम हमेशा से घर के स्वामित्व को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहे हैं। गृह ऋण की ब्याज दरों में यह नई कटौती ग्राहकों के सपनों को पूरा करने और ऋण की मांग बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा लगातार बदलती मौद्रिक नीति के हिसाब से अपनी कार्यनीति बना रहा है ताकि ग्राहकों को ब्याज दरों में कमी का तुरंत लाभ मिले और साथ ही अर्थव्यवस्था में भी तेजी आए।’बैंक ऑफ़ बड़ौदा के गृह ऋण के लिए अब डिजिटल तरीके से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार